Menu
blogid : 1448 postid : 254

प्यार ….एक अहसास

सीधी बात
सीधी बात
  • 103 Posts
  • 764 Comments

प्यार एक अनोखा एहसास |
भर दे जीवन में मिठास
पत्ते -पत्ते ,बूटे-बूटे पर |
छा जाये मधुमास
प्यार ,गुनगुनी धुप सी |
सराबोर कर दे अपनी छुआन से
मन का हर एक कोना |
प्यार ,प्राण फूंक दे पत्थर में
बज उठे पायल की रुन-झुन सी फिजां |
प्यार , का हर रूप निराला
flower6

प्यार का हर भाव मतवाला |
बांसुरी की वह सुरीली तान
छेड़ दे मन में राग मल्हार |
प्यार के रंग में रंगे उपवन
कर दे प्रफुल्लित तन और मन |
निर्झर प्रपात सा बने जीवन
कल -कल प्रवाहित हो हर पल
अमृत मयी कर दे मानव जीवन

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh